नहाते वक्त भी घर में घुसने की कोशिश!” थाटीपुर की महिलाओं ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ग्वालियर: शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली कुछ महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। महिलाओं का कहना है कि जब वे घर में अकेली होती हैं, तब कुछ अज्ञात लोग जबरन घर में घुसने की कोशिश करते हैं। पीड़ित महिलाओं के अनुसार कई बार ऐसे लोग उस समय भी घर में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं, जब वे स्नान कर रही होती हैं। महिलाओं का आरोप है कि विरोध करने पर संबंधित लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।

इस घटना से क्षेत्र की महिलाओं में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी नजदीकी थाने में भी दी, लेकिन अब तक उनकी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। महिलाओं ने प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक सेवा का स्थापित किया कीर्तिमान: बिरला

Wed Jun 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक निरंतर सेवा का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री बिरला ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ आज प्रधानमंत्री एवं लोकसभा में […]

You May Like