मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक सेवा का स्थापित किया कीर्तिमान: बिरला

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक निरंतर सेवा का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।
श्री बिरला ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ आज प्रधानमंत्री एवं लोकसभा में सदन के नेता नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक निरंतर सेवा का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।

प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों की निरंतर सेवा का यह ऐतिहासिक पड़ाव भारतीय लोकतंत्र की सुदृढ़ता और जनविश्वास का प्रतीक है। ” उन्होंने कहा, “ इस अवधि में संवैधानिक मूल्यों, संसदीय लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्वस्थ संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त हुई है। ” लोक सभा अध्यक्ष ने कहा, “ प्रधानमंत्री को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र की निरंतर प्रगति, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु उनके नेतृत्व को मेरी मंगलकामनाएं। ”

.....

Next Post

सिंध नदी स्टॉपडेम के गेट निकाले:आरी घाट हुआ खाली, जलसंकट का खतरा

Wed Jun 10 , 2026
शिवपुरी: जिले के बदरवास क्षेत्र में सिंध नदी पर बने स्टॉप डेमों के कई गेट अज्ञात लोगों ने निकाल दिए हैं। वहीं, आरी घाट पर बने स्टॉप डेम के गेट खुले पड़े हैं, जिन्हें अब तक बंद नहीं कराया गया है। इसके कारण सिंध नदी का जलस्तर तेजी से घट […]

You May Like