इंग्लैंड सिडनी ग्राउंड पर आक्रामक क्रिकेट खेलेगा: क्रोली

सिडनी 02 जनवरी (वार्ता) इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजो के संयोजन की परवाह किए बिना आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखेगी। क्रॉली ने शुक्रवार को कहा, “जो भी खेले, मुझे लगता है कि यह हमारी टीम का मंत्र है, लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास करना। उन्होंने कहा कि टॉड बहुत अच्छा गेंदबाज है, लेकिन मैं सोच सकता हूं कि हम उस पर कुछ दबाव बनाने का प्रयास करेंगे, जैसा कि हम उनके सभी गेंदबाजों पर करते हैं। इसमें कुछ रिस्क होंगे, और अगर गेंद टर्न हो रही है, तो यह निश्चित रूप से खतरा होगा।”

इंग्लैंड की अधिकतर चिंताएं उनके बल्लेबाजों की नाकामी को लेकर हैं। क्रॉली ने माना कि मेहमान टीम हालात के हिसाब से अच्छी तरह एडजस्ट नहीं कर पाई है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अधिक बदलाव की आवश्यकता नहीं है और वही करना है जिससे उन्हें इतने महीनों से कामयाबी मिली है।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के चीफ क्यूरेटर एडम लुईस को उम्मीद है यह मैच पांच दिनों तक चलेगा।

Next Post

ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन: ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा अमेरिका हस्तक्षेप के लिए तैयार

Fri Jan 2 , 2026
वाशिंगटन/ तेहरान, दो जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरानी शासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों का दमन किया गया, तो अमेरिका मूकदर्शक बना नहीं रहेगा। श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ […]

You May Like