इटारसी में अवैध वेंडरों पर RPF की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक सप्ताह में 118 पर केस दर्ज

इटारसी:रेलवे सुरक्षा बल (RPF) इटारसी द्वारा अवैध वेंडरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ भोपाल डॉ. अभिषेक के निर्देशन में इटारसी रेलवे स्टेशन, आउटर क्षेत्रों और ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।आरपीएफ ने इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित कर स्टेशन परिसर, चिन्हित ट्रेनों और आउटर इलाकों में तैनात किया है। अभियान के तहत अवैध वेंडरों के साथ-साथ बिना कारण अलार्म चेन पुलिंग करने वाले, ट्रेसपास करने वाले, न्यूसेंस फैलाने वाले तथा यात्रियों से जबरन पैसे मांगने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे, बॉडी वॉर्न कैमरे और स्टैंड-अलोन कैमरों से निगरानी कर फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे आदतन अवैध वेंडरों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस कार्रवाई में रेलवे के वाणिज्य और स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।
आरपीएफ द्वारा टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से ट्रेनों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध वेंडरों और उनके संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बीते एक सप्ताह में आरपीएफ इटारसी ने 118 अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा 12 न्यूसेंस करने वाले, 8 ट्रेसपास करने वाले और 6 चेन पुलिंग करने वालों पर भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं, ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने वाले 5 किन्नरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Next Post

विश्व धरोहर दिवस: IGRMS में हेरिटेज वॉक, प्रतिभागियों ने जानी सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध परंपरा

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल: विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में एक विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और संस्कृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों के […]

You May Like