मनीला, दक्षिणी फिलीपींस के मागुइंदानाओ डेल सुर प्रांत में गुरुवार को निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन विदेशियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा अम्पाटुआन शहर के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे हुआ।
फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटना की पुष्टि की है लेकिन अभी तक विवरण नहीं दिया है।
फिलीपीन समाचार एजेंसी ने कहा कि विमान बीच किंग एयर 350 था और स्थानीय ग्रामीणों ने दो पुरुषों सहित चार शव निकाले।
पुलिस मृतकों की नागरिकता का पता लगाने के लिए घटना की जांच कर रही है।
Next Post
फिलीपींस में सेना के साथ संघर्ष में दो विद्रोही मारे गये
Thu Feb 6 , 2025
मनीला, 06 फरवरी (वार्ता) फिलीपींस के सैनिकों ने मध्य फिलीपींस के समर प्रांत में संघर्ष के दौरान दो कथित विद्रोहियों को मार गिराया। सेना ने गुरुवार को कहा कि परानास शहर में बुधवार सुबह सैनिकों और न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के विद्रोहियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जब सैनिक […]

