
इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय के सत्र 1979- 80(विज्ञान संकाय) के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह रविवार को ईश्वर रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ।
इस मित्र समागम में करीब 50 पूर्व छात्र सपरिवार शामिल हुए, अपने व्यवसाय और नौकरी के कारण वर्षों पूर्व शहर छोड़ चुके छात्रों ने भी इसमें विशेष रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना और सरस्वती पूजन से हुआ। इसके पश्चात पूर्व छात्रों ने अपने पुराने संस्मरण और यादों को साझा किया। गीत,संगीत, नृत्यऔर मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लेकर पुराने दिनों और बचपन को याद करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं में सफल रहने वाले पूर्व छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया अंत में पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
स्वागत उद्बोधन अजय शुक्ला ने दिया धन्यवाद ज्ञापन सुधीर गुप्ता ने किया कार्यक्रम का संचालन सुधांशु मिश्र ने किया।
मित्र समागम के आयोजन में पूर्व छात्र कृष्ण मोहन दुबे, अशोक तिवारी, सुनील तिवारी, मोहन मालवीय, सुनील पहुरकर, अनिल खंडेलवाल रामकुमार चौधरी की सक्रिय भागीदारी रही।
