सतना: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले में शीतऋतु के प्रभाव से तापमान में गिरावट होने के कारण जिले अंतर्गत संचालित समस्त शालाओं के प्रारंभ होने का समय प्रातः 10 बजे निर्धारित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में समस्त शासकीय, अशासकीय केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए.
नर्सरी से कक्षा 8वीं तक समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए प्रातः 10 बजे नियत किया गया है। प्रातः 10 बजे के पूर्व शाला का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश 23 दिसम्बर मंगलवार से प्रभावशील होगा।
