जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार

सतना:सरेराह मोटरसाइकिल रोक कर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी है. इसी कड़ी में हमला करने में प्रयुक्त लकड़ी की पट्टी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया.नागौद थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जसो रोड मुक्तिधाम के पार रहने वाला ईशू नामदेव 21 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे राहुल उर्फ सम्राट के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ कर नागौद बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था.

जैसे ही वे पिंटू नामदेव के घर के निकट पहुंचे वैसे ही छोटू ढीमर उर्फ मोहित, अभिषेक कुमार डोमार और एक नाबालिग ने उनका रास्ता रोक लिया. रास्ता रोकने को लेकर पूछे जाने पर तीनों ने मिलकर लकड़ी की पट्टी से छोटू को बुरी तरी मारना शुरु कर दिया. सिर चेहरा नाक और पैर में जानलेवा हमला करने के बाद वे वहां से भाग निकले. घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

Next Post

बुधवार को होने वाले इसरो के एलवीएम3 प्रक्षेपण की उलटी गिनती आज सुबह 8.55 बजे शुरू

Tue Dec 23 , 2025
चेन्नई, 23 दिसंबर (वार्ता) नैस्डैक में सूचीबद्ध एएसटी स्पेसमोबाइल इंक के 6.5 टन के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह को ले जाने वाले भारत के एलवीएम3-एम6 रॉकेट के बुधवार सुबह होने वाले प्रक्षेपण की उलटी गिनती मंगलवार सुबह लगभग 8.55 बजे शुरू होने की उम्मीद है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। […]

You May Like