झपट्टा मारकर मैकेनिक से लूट 

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में एक्टिवा सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर मैकेनिक का मोबाइल लूट लिया।

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम प्रजापति 40 वर्ष निवासी नेता कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फोर व्हीकल मैकेनिक है। सीएम राईज स्कूल सुलभ काम्पलेक्स के पास नेता कालोनी से घर जाते समय अपने मोबाइल से अपने बेटी से बात कर रहा था, तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की एक्टिवा में सवार 3 लड़के आये और पीछे बैठे लड़के ने उसका मोबाइल झपट लिया एवं तीनों तेजी से भाग गये।

Next Post

शास. सेवानिवृत पेंशनर्स एसो. की प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा

Mon Jan 19 , 2026
ग्वालियर। शासकीय सेवानिवृत पेंशनर्स एसोसिएशन, मप्र के प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने अधिसूचना जारी कर संघ संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भार्गव भोपाल, डॉ प्रताप शंकर भार्गव ग्वालियर, रामचंद्र दुबे इंदौर, डॉक्टर विजय […]

You May Like