आईटी कंपनियों में लिवाली से चढ़े शेयर बाजार

मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) आईटी सेक्टर की कंपनियों में लिवाली और डॉलर की तुलना में रुपये में सुधार से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 183.90 अंक की बढ़त के साथ 77,370.77 अंक पर खुला। बाद में इसकी बढ़त और मजबूत हुई। खबर लिखे जाते समय यह 621.79 अंक (0.81 प्रतिशत) ऊपर 77,808.66 अंक पर था।

आईटी कंपनियों में लिवाली से निफ्टी आईटी सूचकांक डेढ़ फीसदी मजबूत है। ऑटो, बैंकिंग, वित्त और तेल एवं गैस सेक्टरों में भी अच्छी तेजी बनी हुई है। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य और मीडिया समूहों में बिकवाली का दबाव है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक 54.85 अंक चढ़कर 24,127.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 167.25 यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी में 24,240 अंक पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फिलहाल दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा ऊपर चल रहे हैं। वहीं, सन फार्मा, ट्रेंट और इंडिगो में बिकवाली देखी जा रही है।

.....

Next Post

कार से महिला की चीख सुन राहगीरों ने अपहरण की सूचना दी लेकिन मामला कुछ और निकला

Fri Jul 17 , 2026
ग्वालियर: बिजौली थाना क्षेत्र में कार से महिला की चीख सुन राहगीरों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन रोका तो पता चला कि महिला अपने पति और परिजनों के साथ थी। जांच में मामला पारिवारिक विवाद और आत्महत्या की धमकी से जुड़ा निकला। पुलिस […]

You May Like