विदेशी मुद्रा भंडार 4.44 अरब डॉलर घटकर 700.9 अरब डॉलर पर

मुंबई, 27 नवंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 4.443 अरब डॉलर घटकर 700.898 अरब डॉलर रह गया जो 16 सप्ताह का निचला स्तर है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा का देश का भंडार घटा है। गत 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 14.205 अरब डॉलर कम होकर 705.342 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस गिरावट में सबसे बड़ा योगदान स्वर्ण भंडार का रहा।

आलोच्य सप्ताह में यह 4.095 अरब डॉलर घटकर 94.519 अरब डॉलर पर आ गया जो 19 सितंबर 2025 के बाद का निचला स्तर है। इस दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति भी 26.6 करोड़ डॉलर घटकर 583.186 अरब डॉलर रह गया। इसमें अमेरिका डॉलर के साथ यूरो, जापानी और ब्रितानी पाउंड भी शामिल है। उनके मूल्य की गणना डॉलर की तुलना में उनकी संदर्भ दर के आधार पर की जाती है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि में 1.5 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार में 6.7 करोड़ डॉलर की गिरावट रही। ये क्रमशः 4.743 अरब डॉलर और 18.451 अरब डॉलर पर रहे।

.....

Next Post

ओवैसी साहब, हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए’, लखनऊ में लगे होर्डिंग्स, चुनाव न लड़ने की अपील

Fri Nov 27 , 2026
लखनऊ में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स के जरिए उनसे लखनऊ में चुनाव नहीं लड़ने की अपील की गई है। होर्डिंग्स पर लिखा है कि ओवैसी साहब हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए, जब तक आप हैदराबाद में थे, तब तक हम खुश […]

You May Like

मनोरंजन