पारिवारिक विवाद में ससुर ने बहू को मारी गोली, महिला गंभीर

भोपाल: राजधानी के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद के चलते ससुर ने अपनी बहू पर गोली चला दी। गोली महिला के हाथ के आर-पार हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

सूत्रों के अनुसार, यह घटना परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के लवाना परिवार के घर में हुई। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके दौरान कथित तौर पर बाप ने अपने बेटे पर गोली चलाने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आई बहू को गोली लग गई.

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही परवलिया सड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Next Post

मिशन 2028; दो हफ्ते में बनेंगे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष 

Wed May 7 , 2025
भोपाल: कांग्रेस ने अभी से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को दिन भर चली बैठकों में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने चुनावी रणनीति पर मंथन किया. ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर ज़ोर: चुनाव प्रबंधन विभाग की बैठक में ब्लॉक स्तर […]

You May Like