
जबलपुर। राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत पुलिस विभाग में कार्यकुशलता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सीखें सप्ताह-साधना सप्ताह 2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के 120 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र बिंदु आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध 5 अनिवार्य पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण करना रहा।
सीसीटीएनएस प्रभारी सुनील दुबे एवं सूबेदार सुश्री रूमा तेकाम द्वारा उपस्थित पुलिस बल को डिजिटल लर्निंग की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान एप्लीकेशन को डाउनलोड एवं इंस्टॉल करना, पोर्टल पर सुगम लॉग-इन प्रक्रिया, ऑनलाइन वीडियो कोर्स को सर्च करना और उन्हें देखना,कोर्स पूर्ण होने के पश्चात डिजिटल सर्टिफिकेट जनरेट करना सिखाया गया।
