मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

बुधनी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के पास मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी बनी. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू राजपूत की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. पैदल मार्च एसडीएम कार्यालय के समीप पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग उठाई. इसी बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति निर्मित हो गई. प्रदर्शन में पूर्व पार्षद अजय यादव, मंजीत सिंह राजपूत, मंडलम अध्यक्ष हरीश मालवीय, राकेश यादव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे, प्रमोद चौहान, दिनेश सिंह राजपूत, इंटक जिला अध्यक्ष आमिर पटेल, हेमंत वर्मा, रिंकू दुबे, अक्षत यादव, सुशील मीणा, प्रकाश चंद्र दायमा, दीपक परसोंन, श्रवण दीवान, बालवीर चौहान, विशाल यादव आदि मौजूद थे.

 

Next Post

देवीधाम पहुंचीं आईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Thu Oct 15 , 2026
रेहटी। नवरात्रि पर्व के दौरान सलकनपुर में उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आईजी रुचिवर्धन मिश्र ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान आईजी ने मंदिर न्यास के पदाधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से चर्चा कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी तैयारियों की […]

You May Like

Play sound