देवीधाम पहुंचीं आईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

रेहटी। नवरात्रि पर्व के दौरान सलकनपुर में उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आईजी रुचिवर्धन मिश्र ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

इस दौरान आईजी ने मंदिर न्यास के पदाधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से चर्चा कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की. भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, स्पष्ट संकेतक और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. आईजी ने मंदिर परिसर और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए. महिला श्रद्धालुओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा खोया-पाया केंद्र को सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया साथ ही चिकित्सा दल, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को अलर्ट रहने के निर्देश दिए. आईजी ने चौकी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया. इस अवसर पर एसडीओपी रवि शर्मा, थाना प्रभारी, यातायात अधिकारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे.

 

Next Post

प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा

Thu Oct 15 , 2026
सतना : जिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूता के उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मौके पर मौजूद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन द्वारा जांच का आश्वासन दिए जाने पर किसी तरह लोगों का गुस्सा कम हो सका.प्राप्त जानकारी के अनुसार करही उचेहरा निवासी नरेंद्र […]

You May Like

Play sound