प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा

सतना : जिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूता के उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मौके पर मौजूद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन द्वारा जांच का आश्वासन दिए जाने पर किसी तरह लोगों का गुस्सा कम हो सका.प्राप्त जानकारी के अनुसार करही उचेहरा निवासी नरेंद्र बारी अपनी पत्नी के साथ बिरला रोड यादव गैस एजेंसी के पास रहते हैं. उनकी 28 वर्षीय पत्नी कीॢत वर्मा को प्राव पीड़ा शुरु होने पर परिजनों द्वारा पॉयनियर हास्पिटल ले जाया गया.

जहां पर प्रसव पीडि़ता कीर्ति को भर्ती कर लिया गया. उपचार के दौरान महिला ने नवजात को जन्म भी दिया. लेकिन बच्ची को जन्म देने के बाद से ही महिला की तबियत बिगडऩे लगी. जिसे देखते हुए परिजन महिला को लेकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंच गए. जहां पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया गया. लेकिन भर्ती होने पर 10 दिन तक उपचार जारी रहने के बाद बुधवार को महिला की हालत अचानक बिगडऩे लगी.

जिसके चलते कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई. यह जानकारी सामने आते ही परिजन आक्रोशित हो गए और चिकित्सक सहित नर्सिंग स्टॉफ पर लारपवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया. हंगामा बढ़ता देख घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाइस देनी शुरु की. इसी कड़ी में पुलिस और अस्पताल प्रबंधन द्वारा जांच का आश्वासन दिया गया. साथ ही यह भरोस भी दिलाया गया कि परिजनों की लिखित शिकायत पर जांच के बाद यदि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी. जिसके चलते परिजनों का आक्रोश कम हुआ और वे मृतका का शव लेने को राजी हो गए.

Next Post

शहर में आज निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा

Thu Oct 15 , 2026
सीहोर। शहर में गुरुवार को मां जगदंबा के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी. सुबह 10.30 बजे करौली वाली माता मंदिर से चुनरी यात्रा का शुभारंभ होगा. माता रानी को 151 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी. इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी […]

You May Like

Play sound