शहर में आज निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा

सीहोर। शहर में गुरुवार को मां जगदंबा के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी.

सुबह 10.30 बजे करौली वाली माता मंदिर से चुनरी यात्रा का शुभारंभ होगा. माता रानी को 151 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी. इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि करौली वाली माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. चुनरी यात्रा की परंपरा पिछले 14 वर्षों से लगातार जारी है. चुनरी यात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां, अखाड़े और उज्जैन के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी शामिल रहेंगी. अखाड़ों के प्रदर्शन और झांकियों के जरिए चुनरी यात्रा को विशेष स्वरूप दिया जाएगा.

 

Next Post

पुण्य का वास्तविक मूल्य भावों की शुद्धता में निहित: समयसागर जी

Thu Oct 15 , 2026
भोपाल। आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज ने कहा कि पुण्य का वास्तविक आध्यात्मिक मूल्य सांसारिक लाभ की इच्छा में नहीं, बल्कि व्यक्ति के भावों की शुद्धता में निहित है। धार्मिक क्रियाओं का उद्देश्य आत्मकल्याण होना चाहिए, न कि भौतिक सुखों की प्राप्ति। जैन धर्मग्रंथ समयसार के स्वाध्याय के दौरान […]

You May Like

Play sound