बीएसएफ जवान ने गलती से बंगलादेश की सीमा में प्रवेश किया

शिलांग, (वार्ता) मेघालय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मंगलवार दोपहर गलती से बंगलादेशी सीमा में प्रवेश कर गया था, जिसे बॉर्डर गार्ड बंगलादेश (बीजीबी) द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सुरक्षित रिहा कर दिया गया है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि मंगलवार शाम को दोनों देशों के बलों के बीच हुई फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को बिना किसी नुकसान के छोड़ दिया गया। अधिकारी ने कहा, “यह जवान तस्करों का पीछा कर रहा था और अनजाने में गलती से बंगलादेशी सीमा के भीतर चला गया था।”

बंगलादेशी सीमा प्रहरियों ने भारत के मेघालय फ्रंटियर के हॉट थिमैई (नया बाजार) सेक्टर के ठीक सामने स्थित सिलहट बटालियन (48 बीजीबी) के अंतर्गत आने वाले बीचनाकंदी सीमा क्षेत्र में सशस्त्र बीएसएफ जवान को पकड़ लिया था। एक वायरल वीडियो में हिरासत में लिया गया बीएसएफ जवान अपने वॉकी-टॉकी पर अपने साथियों को मदद के लिए संदेश भेजते हुए दिखाई दे रहा था।

इसके बाद, घटनास्थल पर बंगलादेशी ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और उस जवान को एक स्थानीय ग्रामीण के दोपहिया वाहन पर बैठाकर ले जाया गया था।

Next Post

झारखंड में एसीबी बड़ी कार्रवाई, रिम्स जमीन घोटाले में मामले में छह पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Wed Nov 18 , 2026
रांची, (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में जमीन घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिम्स जमीन घोटाले से जुड़े मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला अवर निबंधक और अंचल अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल […]

You May Like