भोपाल: दीपावली के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भाजपा प्रदेश कार्यालय और निर्माणाधीन प्रदेश कार्यालय में विधिवत पूजन कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के बाद आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने मिलकर त्योहार की खुशियाँ साझा की।
