
सतना।बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान अंतर्गत आज अंतर विभागीय दल द्वारा सिविल लाइन चौराहे में बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें महिला बाल विकास, बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई से पदाधिकारी उपस्थित रहे मौके पर 1 साल के बच्चे के साथ एक मां भीख मांगते हुए पाई गई जिसे समझाइए दी गई और उसके साथ अन्य परिवार जो सांई मंदिर के पीछे अस्थाई रूप से रह रहे हैं उनको बाल भिक्षावृत्ति के अभिशाप के संबंध में अवगत कराया गया यहां रहने वाले सभी परिवार चंदिया जिला उमरिया के निवासी हैं जो अस्थाई रूप से यहां आकर रह रहे हैं
