अमेरिका-ईरान में 2 हफ्तों का युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर बनी सहमति

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों देशों ने आपसी सहमति से दो हफ्तों के लिए युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति जताई है। इस दौरान ईरान ने शर्तों के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर भी सहमति दे दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा करते हुए कहा कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने की सहमति के बाद अमेरिका दो हफ्तों तक सभी बमबारी और सैन्य हमलों को रोकने के लिए तैयार है। उन्होंने इसे “दोनों पक्षों का सीजफायर” बताया।

ट्रंप के अनुसार, अमेरिका अपने अधिकांश सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर चुका है और ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के लिए व्यवहारिक आधार माना जा रहा है। अधिकांश विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, जबकि शेष बिंदुओं को अंतिम रूप देने के लिए यह दो सप्ताह का समय अहम रहेगा।

इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान और चीन की भी अहम भूमिका रही। राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए उनका आभार जताया। वहीं, ईरान ने भी पाकिस्तान और चीन का धन्यवाद किया है।

माना जा रहा है कि यह अस्थायी युद्धविराम मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव को कम करने और स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

 

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 08 अप्रैल 2026

Wed Apr 8 , 2026
पंचांग 08 अप्रैल 2026:- रा.मि. 18 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण षष्ठी बुधवासरे दिन 4/9, मूल नक्षत्रे दिन-रात, वरीयान योगे दिन 3/4, वणिज करणे सू.उ. 5/47, सू.अ. 6/13, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8. ————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 08 अप्रैल 2026 उनका आगामी वर्ष: वर्ष के […]

You May Like