ग्रेट खली और विजेंद्र सिंह का दोस्ताना पंजा मुकाबला, एक्टर राजपाल यादव ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका

ग्वालियर: प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में प्रो पंजा सीज़न 2 का शुभारंभ हुआ। किराक हैदराबाद, शेर-ए-लुधियाना, मुंबई मसल और एमपी हथौड़ास टीमों ने अंडरकार्ड और मेन कार्ड मुकाबलों में जोश बढ़ाया। बॉलीवुड के परवीन दब्बास और प्रीति झंगियानी द्वारा ग्वालियर शहर में प्रो पंजा टूर्नामेंट के आयोजन की आधिकारिक घोषणा के बाद अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र में सीज़न 2 के रोमांचक मैचों की शुरुआत हुई।

उद्घाटन समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रेट खली और विजेंद्र सिंह भी मौजूद थे, जिन्होंने क्रमशः शेर-ए-लुधियाना और रोहतक रॉडीज़ फ्रेंचाइज़ी के टीम एम्बेसडर के रूप में अपनी भूमिका की घोषणा की। वहीं, सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेता राजपाल यादव ने मज़ेदार मेज़बान की भूमिका निभाते हुए विजेंद्र सिंह और ग्रेट खली के बीच एक दोस्ताना, अनौपचारिक पंजा मुकाबला आयोजित कराया।

उन्होंने मुंबई मसल, किराक हैदराबाद और एमपी हथौड़ास सहित सभी फ्रेंचाइज़ियों के प्रति उत्साह व्यक्त किया औरअंडरकार्ड एवं मेन कार्ड मुकाबलों में दर्शकों के जोश को और बढ़ा दिया। ग्रेट खली, जिनका आर्म रेसलिंग से पुराना नाता रहा है और जिन्होंने ट्रिपल एच के खिलाफ एक यादगार मुकाबला खेला था, ने कहा —
“मुझे गर्व है कि मैंने शेर-ए-लुधियाना के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास इस इवेंट में बढ़ते हुए देखा है।

Next Post

ट्रेनों में परेशान करने वाले 27 किन्नर पकड़े

Wed Aug 6 , 2025
ग्वालियर: रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ग्वालियर में ट्रेनों में उत्पात मचाने वाले 27 किन्नर विभिन्न ट्रेनों से दबोचे गये हैं, वहीं 50 से अधिक चैंन खींचने वाले यात्रियों को भी पकडा है। आरपीएफ थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि […]

You May Like