ट्रेनों में परेशान करने वाले 27 किन्नर पकड़े

ग्वालियर: रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ग्वालियर में ट्रेनों में उत्पात मचाने वाले 27 किन्नर विभिन्न ट्रेनों से दबोचे गये हैं, वहीं 50 से अधिक चैंन खींचने वाले यात्रियों को भी पकडा है। आरपीएफ थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि विभिन्न ट्रेनों में किन्नर यात्रियों व विशेषकर महिला यात्रियों को अपशब्द बोलकर खुलकर वसूली कर रहे है।

जिससे यात्री भयभीत रहने थे और उन्होंने इसकी शिकायतें भी की थी। उन्होंने इसी के तहत 27 किन्नर विभिन्न ट्रेनों से पकडे और उनपर कार्रवाई की। इसी प्रकार चैन पुलिंग के लगभग 50 घटनाओं में कार्रवाई की गई । ट्रेनों में 43 सामान चोरी करने वाले बदमाशों को भी दबोचा है। आरपीएफ ट्रेनों व स्टेशनों पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई कर रही है।

एक मादक पदार्थ तस्कर को 10 किलो गांजा के साथ गाडरवाली पुलिस पर पकडा है।ग्वालियर आरपीएफ थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्वालियर, बिरलानगर, रायरू , बानमोर, नूराबाद, सिंथौली, आंतरी, कोटरा , गोहद, जौरा, सबलगढ, कैलारस, श्योपुर आदि में विभिन्न मामलों सहित रेल संपत्ति की सुरक्षा में लगातार अभियान जारी है।

Next Post

ग्वालियर में शराब कारोबारी से बदमाशों ने 30 लाख रुपए लूटे

Wed Aug 6 , 2025
ग्वालियर: बहोड़ापुर थाने के कोटेश्वर मंदिर के बाहर शराब कारोबारी जगदीश शिवहरे से बदमाशों ने 30 लाख रुपए लूट लिए हैं। खबर लगते ही शहर के पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे हैं। शहर के सभी प्रवेश नाके सील कर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग कर लुटेरों […]

You May Like