सामंथा की ‘माँ इंति बंगारम’ का सोनी मैक्स पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को होगा

मुंबई, 19 सितंबर (वार्ता) सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘माँ इंति बंगारम’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को रात आठ बजे सोनी मैक्स पर होगा।फिल्म में सामंथा स्वर्णा की भूमिका में नजर आएंगी, जो परिवार की जिम्मेदारियों और उम्मीदों के बीच बहू के रूप में अपनी जिंदगी संभालती है। कहानी उस समय दिलचस्प मोड़ लेती है, जब उनके भीतर छिपा एक्शन से भरपूर अंदाज सामने आता है। ‘माँ इंति बंगारम’ में एक्शन, कॉमेडी और पारिवारिक भावनाओं का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म पारिवारिक जीवन में अक्सर अनदेखी रह जाने वाली ताकत को रेखांकित करती है और रूढ़िवादी धारणाओं को भी मनोरंजक अंदाज में चुनौती देती है।

.....

Next Post

शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत 'ऐ ननदो तोहरा भईया बिना' रिलीज

Sat Sep 19 , 2026
मुंबई, 19 सितंबर (वार्ता) भोजपुरी गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज हो गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत में ननद और भाभी के बीच के आत्मीय रिश्ते और मीठी नोंक-झोंक को दर्शाया गया […]

You May Like