5 सीएसपी, 10 टीआई, 150 का फोर्स फील्ड में उतारा, शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश 

जबलपुर‌। शराब बनाने के ठिकानों पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीमों ने दबिश देकर शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जप्त करते हुये मिले लाहन को नष्ट किया।

जानकारी के मुताबिक 5 नगर पुलिस अधीक्षक, 10 थाना प्रभारी एवं थानों के लगभग 150 अधिकारी एवं कर्मचारियों, आबकारी की संयुक्त टीम ने शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। गुलशन यादव के यहॉ लगभग 5 हजार लीटर लाहन, संजो बाई के यहॉ 5 लीटर लाहन, नीतू कुचबंधिया के यहॉ 20 लीटर लाहन, राजकुमारी कुचबंधिया के यहॉ 20 लीटर लाहन, सरोज कुचबंधिया के यहॉ 60 लीटर लाहन, ड्रम, शराब बनाने के उपकरण रखे मिलें जिन्हें नष्ट किया गया।

Next Post

कार से टक्कर के बाद सरेराह गुंडागर्दी, ई-रिक्शा चालक और साथियों ने किया जानलेवा हमला

Sun Jan 4 , 2026
इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की कार से टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार सवारों पर जानलेवा हमला कर दिया. पत्थर और डंडों से की गई मारपीट में दो लोग घायल हुए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश […]

You May Like