जापान, बंगलादेश ने किया रक्षा उपकरण, तकनीक के आदान-प्रदान का समझौता

टोक्यो, 04 फरवरी (वार्ता) जापान और बंगलादेश ने रक्षा उपकरणों और तकनीक के आदान-प्रदान को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।जापान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया, “तीन फरवरी को ढाका में जापान के बंगलादेश स्थित राजदूत साइडा शिनिची और बंगलादेश सरकार के सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एस.एम. कमरुल हसन ने दोनों देशों की सरकारों के बीच रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौता उसी दिन से प्रभाव में आ गया है।”

बयान में कहा गया कि यह समझौता दोनों सरकारों के बीच संयुक्त रूप से निर्धारित परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए रक्षा उपकरणों और तकनीक के प्रबंधन का एक कानूनी ढांचा स्थापित करता है। इनमें वे परियोजनाएं भी शामिल होंगी जो अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में योगदान देंगी। समझौते के तहत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि हस्तांतरित किये गये रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी का किसी तीसरे पक्ष को आगे स्थानांतरण या दुरुपयोग न हो। इसके लिए उपयुक्त नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। जापानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते से जापान और बंगलादेश के बीच रक्षा सहयोग को मजबूती मिलेगी और दोनों देशों के रणनीतिक संबंध और अधिक गहरे होंगे।

Next Post

यूनान में तटरक्षक पोत से टकराई प्रवासियों की नाव, 15 की मौत

Wed Feb 4 , 2026
एथेन्स, 04 फरवरी (वार्ता) यूनान के चियोस द्वीप पर एक तटरक्षक पोत से प्रवासियों की नाव टकराने के बाद 15 प्रवासियों की मौत हो गयी है। यूनान के कथिमेरिनी अखबार ने एक रिपोर्ट में बताया कि यह नाव चियोस पहुंचने की कोशिश कर रही थी, ताकि प्रवासियों को यूनान में […]

You May Like