एथेन्स, 04 फरवरी (वार्ता) यूनान के चियोस द्वीप पर एक तटरक्षक पोत से प्रवासियों की नाव टकराने के बाद 15 प्रवासियों की मौत हो गयी है।
यूनान के कथिमेरिनी अखबार ने एक रिपोर्ट में बताया कि यह नाव चियोस पहुंचने की कोशिश कर रही थी, ताकि प्रवासियों को यूनान में उतारा जा सके। स्थानीय तटरक्षक बलों ने उनका पीछा किया। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान दोनों नाव टकरा गयीं और समंदर में डूबने से 15 लोगों की मौत हो गयी।
घटना के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। दो तटरक्षकों और सात बच्चों एवं दो महिलाओं सहित 25 प्रवासियों को दुर्घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया। 14 प्रवासियों के शव पानी में मिले, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी एशिया, एशिया और अफ्रीका से आने वाले प्रवासी यूनान को यूरोप के एक रास्ते के तौर पर देखते हैं। इनमें से ज्यादातर यहां तुर्की से होते हुए आते हैं।
Next Post
इटावा में आस्था का सैलाब: नीम के पेड़ में दिखे भगवान, दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़
Wed Feb 4 , 2026
इटावा। इटावा जिले के जसवंतनगर तहसील के जलपोखरा गांव में आगरा हाईवे के किनारे स्थित एक नीम का पेड़ इन दिनों चर्चा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। भगवान मान कर नीम के पेड़ से निकलने वाले रस का स्वाद लेने हर कोई दौड़ा चला आ रहा है। इस […]

You May Like
-
2 years ago
संघी विचारधारा से समझौता नही किया: दिग्विजय सिंह
-
11 months ago
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, 5 घायल
-
3 months ago
अब 28 मई को रहेगा ईदुज्जुहा का अवकाश
