गुरुद्वारा में हुआ लंगर, हलुआ चना का किया वितरण

मुलताई। नगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संगत द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। साथ ही मार्ग से जाने वाले राहगीरों को हलुआ,चना प्रसाद भी वितरित किया। बुधवार को संगत ने सुबह 11 बजे बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे के साथ निशान साहिब का चोला चढ़ाया।उसके उपरांत शबद कीर्तन करते हुए गुरु की आराधना की।दोपहर 12:30 बजे अरदास करने के उपरांत गुरु का लंगर प्रारंभ हुआ। लंगर में बड़ी संख्या में नागरिकों में उपस्थित होकर भोजन ग्रहण किया। साथ ही गुरुद्वारे के सामने स्टाल लगाकर राहगीरों को हलुआ,चना प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सिख समाज, खत्री समाज और पंजाबी समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही।

 

Next Post

38 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मारपीट और जहर पिलाने का आरोप

Thu Jul 30 , 2026
छतरपुर। लवकुशनगर में 38 वर्षीय कल्पना (नम्रता) त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने भाजपा नेता पप्पू गर्ग, रमेश पाण्डेय, राजू पाण्डेय सहित अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जबरन जहर पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज […]

You May Like