
जबलपुर। वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बघराजी के टिकरिया में बीती रात मगरमच्छ देखा गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। यहां के निवासियों की रात दहशत में गुजारी। आरोप रहा कि सूचना देने के बाद ही वन अमला मौके पर नहीं पहुंचा था। आज सुबह अमले ने पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
