हीरानगर और भंवरकुआं क्षेत्र में चोरी: पीजी और फ्लैट से लैपटॉप व मोबाइल गायब

इंदौर: शहर के हीरानगर और भंवरकुआं थाना क्षेत्रों में चोरों ने पीजी और फ्लैट में सो रहे युवकों के कमरे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर शहर में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है, दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु की.

सुबह हीरानगर के 261 एच शंकराया पीजी, स्कीम नं. 113 में दो अज्ञात लुटेरों ने सात्विक नायडू और प्रखर श्रीवास्तव के कमरे का दरवाजा खुला पाया और एप्पल व सैमसंग फोन के साथ दो लिनोवो लैपटॉप चोरी कर लिए. इसी तरह भंवरकुआं इलाके के फ्लैट न. 102 साहु मेंशन में प्रियेश मोर्य और उसके मित्र मयंक निहारे के कमरे से लैपटॉप, सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा, रेडमी नोट 10 प्रो और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चोरी हो गए.

इसी तरह भंवरकुआं क्षेत्र के गीता विहार खण्डवा नाका में नवीन पाटीदार और उनके मित्र युवराज के कमरे से भी लैपटॉप और मोबाइल गायब हो गए, तीनों मामलों में अज्ञात चोरों ने सुबह के समय वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने तीनों घटनाओं में बीएनएस तथा संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है.

Next Post

नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपी पर पॉक्सो सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज

Tue Sep 30 , 2025
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मम्मी के साथी 37 वर्षीय राहूल यादव निवासी कारसदेव नगर ने उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ की. पीड़िता ने बताया कि राहूल ने उसके शरीर को छूने की कोशिश की और धमकी दी कि […]

You May Like