भिंड में अचानक गुस्से में कलेक्टर ने छात्र पर कर दी तमाचे की बरसात

भिंड: भिंड जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का छात्र को तमाचे जड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कलेक्टर तमाचे जड़ते हुए छात्र को पाठशाला का पाठ सिखा रहे हैं। यह मामला डंगरौलिया कॉलेज का है। यहां छात्र परीक्षा देने पहुंचा था। करीब 3 माह पुराना यह वीडियो बताया जा रहा है। जो अब वायरल हो गया है।

छात्र ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के डर से कंही शिकायत नहीं की थी। सवाल यह है कि यदि छात्र नकल कर रहा था, तो कलेक्टर को नकल का प्रकरण बनाना चाहिए था, कलेक्टर छात्र को तमाचे जड़ते हुए कौनसा नियम पढ़ा रहे है।

Next Post

राहत शिविरों में उपचार दल तैनात

Sun Jul 13 , 2025
रीवा: लगातार वर्षा के कारण रीवा नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्लों में जल भराव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. शहर के दो वार्डों से जल भराव से प्रभावितों को चार राहत शिविरों में रखा गया है. इन शिविरों में पीडि़तों के उपचार के लिए चिकित्सा दल तैनात कर […]

You May Like