शराब तस्करी के शक में युवकों से अमानवीय मारपीट 

शाहगंज। एक दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो इंसानियत को शर्मसार कर रहा है. शराब के कारोबार से जुड़े दबंगों की हैवानियत इस कदर हावी हुई कि नाबालिग सहित दो मासूम युवकों को शराब तस्कर समझकर लात-घूंसों, जूते-चप्पलों और पाइप से पीटते रहे. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार घटना 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे नर्मदापुरम रोड़ शाहगंज की बताई जा रही है जब आयुष जोशी अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी मंशाराम, दीपक और राजेश गुर्जर ने रोक लिया. शराब बेचने की झूठी आशंका में उनकी तलाशी ली गई और उनसे मारपीट की गई. उनकी चीखें सुनकर राह से गुजर रहे चेतन नामदेव ने मदद करने की कोशिश की. लेकिन दबंगों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया.क्रूरता इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग डर के मारे आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. युवकों को धमकी दी गई कि थाने गए तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे. यही डर उनके पैरों को दो दिन तक पुलिस तक ले जाने से रोकता रहा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. 15 नवंबर को पीडि़त आयुष ने पिता के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद तीनों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया. सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वीडियो सामने नहीं आता तो क्या यह मामला हमेशा के लिए दबा दिया जाता. शाहगंज के लोग गुस्से में हैं, और न्याय की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में एसडीओपी रवि शर्मा का कहना है कि वीडियो हमारे संज्ञान में आया है. वीडियो की सत्यता की पुष्ठि की जा रही है. दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Next Post

सिंधिया ट्रस्ट के गोपाल मंदिर में भी आरती का समय बदल गया

Sat Nov 15 , 2025
उज्जैन. सिंधिया ट्रस्ट के प्रसिद्ध द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में भी ठंड के दिनों में भगवान की दिनचर्या में बदलाव किया गया है। वहीं शीत से बचाने के लिए भगवान को शृंगार में अब ऊनी वस्त्र पहनाए जा रहे हैं तो भोग में मौसम के अनुरूप गरम सामग्री ही परोसी जा […]

You May Like