आदतन अपराधियों पर सख्ती, 45 को थमाए यलो नोटिस

इंदौर:आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने आदतन अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. जोन-3 के थाना क्षेत्रों में बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी हैं. बाणगंगा में देर रात 45 ऐसे पूर्व अपराधियों को थाने बुलाकर यलो नोटिस तामील किए गए, जिन्हें पहले भी बाउंड ओवर किया जा चुका है.

डीसीपी जोन-3 हंसराज सिंह और एडीसीपी राम सनेही मिश्रा के निर्देश पर एसीपी स्तर के अधिकारियों को अधिक से अधिक बाउंड ओवर कार्रवाई करने और नोटिस तामील कराने के आदेश दिए गए हैं.

नोटिस में चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में पाए गए तो सीधे जेल भेजा जाएगा और जमानत राशि भी जब्त कर ली जाएगी. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर अंकुश लगाना है. आने वाले दिनों में ऐसे आदतन अपराधियों को रेड नोटिस भी थमाए जाएंगे.

Next Post

फरार कांग्रेस पार्षद की सूचना देने पर भाजापा नेता ने दो लाख के इनाम का किया ऐलान

Sat Aug 9 , 2025
इंदौर: भाजपा नेता और एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि फरार कांग्रेस पार्षद कादरी की जानकारी देने वाले को 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि कादरी की तलाश में पुलिस लंबे समय से जुटी है, लेकिन वह अब तक पकड़ से […]

You May Like