राशिफल-पंचांग: 11 जुलाई 2026

पंचांग 11 जुलाई 2026:-

रा.मि. 20 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण द्वादशी शनिवासरे रात 10/57, कृतिका नक्षत्रे दिन 8/19, गण्ड योगे रात 10/44, कौलव करणे सू.उ. 5/15, सू.अ. 6/45, चन्द्रचार वृषभ, पर्व- योगिनी एकादशी व्रत(वैष्णव), शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 11 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अचानक धन लाभ होगा. आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद के कारण मन खिन्न रहेगा. साझेदारी से विवाद बढेगा. धन संकट का सामना करना पडेगा.वर्ष के अन्त में व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा. मित्रों के सहयोग से लाभ होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को धन संकट का सामना करना पडेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को साझेदारी में विवाद बढेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक क्षेत्र में खिन्नता रहेगीं. सिंह राशि के व्यक्तियों को सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सामान्य लाभ होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धन लाभ का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आत्म विश्वास में वृद्धि होगी.

————————————————————-

आज का भविष्य- शनिवार 11 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुंदर, लगनशील, स्वस्थ्य एवं कोमल हृदय का होगा, मधुरभाषी होगा, इनके मित्रों की संख्या सीमित होगी, यात्रा एवं मनोरंजन में विशेष रूचि रहेगी. ये अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.

————————————————————-

मेष- अपनों की मदद से मन को खुशी होगी. वैभव के सामान पर खर्च होगा. आपके बने बनाये कार्य अचानक रूक सकते हैं. महिला पक्ष की सलाह लेना उपयोगी रहेगी.

वृषभ- मामूली बात विवाद का रूप ले सकती है, जिद्दी रवैया वृषभे बढऩे में बाधक रहेगा. कार्यो में मनोंवाछित सफलता मिलेगी. रूका पैसा मिलेगा.

मिथुन- धार्मिक कार्यो में खर्च की संभावना, हालात में शांति बनाये रखें. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा.

कर्क- आय के नये श्रोत बढेंगे. जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा एवं लाभदायक कार्य बनेंगे. मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.

सिंह- लेनदेन के मामले में आपका पक्ष कमजोर पड़ सकता है. जमकर जायजाद के कार्यो में विलंब होगा. अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें.

कन्या- किसी के प्रति ज्यादा झुकाव परिवार में कलह का कारण बन सकता है. कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. दूर दराज की यात्रा होगी. मिथु

तुला- रोजगार को लेकर परेशानी होगी. भूमि भवन वाहन क्रय की संभावना है. परिश्रम की अधिकता रहेगी. साहस पराकम बना रहेगा. नियमितता बनी रहेगी.

वृश्चिक- भौतिक सुख साधन जुटाने में खर्च संभव है. अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

धनु- बच्चों की पढाई कैरियर को लेकर चिन्ता होसकती है. अदालती मामले से दूर रहें. नौकरी में कार्यो की अधिकता रहेगी. व्यवसायिक क्षेत्र में यथेष्ठ सफलता मिलेगी.

मकर- दौड़ धूप करके काम करवा लेंगे. जिम्मेदारी से बचने के चक्कर में अधिकरियों की नाराजगी झेलना पड़ेगी. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिश्रम की अधिकता रहेगी.

कुम्भ- कार्य योजना में बदलाव संभव है. चापलूसों से सावधानी रखें. अधिकारियों से अनुबंध का लाभ प्राप्त होगा. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.

मीन- आप पूरे उत्साह से कार्य करेंगे, जो लोग पहिले विरोध कर रहे थे, वे सहयोग के लिये वृषभे आयेंगे. नवीन अनुबंधों का लाभ होगा.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

आषाढ कृष्ण द्वादशी को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां में घटबढ के बाद नरमीं का रूख रहेगा, गेहूं, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना देशी घी, सरसों में मंदी की चाल चलेगी, वायदा विचार आज 1 बजकर 30 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 5667 है.

————————————————————-

Next Post

खबर का असर: छह माह के खौफनाक सडक़ हादसों पर कलेक्टर ने चताई चिंता

Sat Jul 11 , 2026
जबलपुर: शहर में खूनी रफ्तार पर कब लगेगी लगाम…! शीर्षक के साथ शुक्रवार को सडक़ दुर्घआओं के खौफनाक आंकड़ों के साथ नवभारत में प्रकाशित खबर का असर देखने मिला है। जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट […]

You May Like