स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं

स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वो 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। 28 साल 357 दिन की उम्र में वह 300 या उससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं। यह मुकाबला उनके करियर का 300वां इंटरनेशनल मैच भी रहा।

भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी

स्मृति अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट, 120 वनडे और 171 T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। वो 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर बनी हैं। भारत की ओर से उनसे पहले सिर्फ मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ही इस मुकाम तक पहुंची थीं।

शतक से चूकीं, लेकिन टीम को संभाला

लॉर्ड्स में पहली बार खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में स्मृति ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए। हालांकि वह शतक से सिर्फ 17 रन दूर रह गई। उनकी पारी ने शुरुआती झटकों के बाद भारतीय टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

300वें मैच पर क्या बोली स्मृति?

मैच से पहले स्मृति मंधाना ने बताया कि उन्हें अपने 300वें अंतरराष्ट्रीय मैच के बारे में एक दिन पहले ही पता चला था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी होने के नाते वह अलग-अलग फॉर्मेट में खेले गए मैचों की गिनती नहीं रखतीं। स्मृति ने 2017 महिला वनडे विश्व कप फाइनल को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्हें नहीं लगा था कि दोबारा लॉर्ड्स में भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में इसी मैदान पर अपना 300वां मैच खेलना उनके लिए बेहद खास पल है।

T20 वर्ल्ड कप की निराशा भुलाना चाहेगा भारत

भारतीय महिला टीम हाल ही में हुए महिला T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के कारण टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। अब इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट मैच में टीम बेहतर प्रदर्शन कर नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही है।

Next Post

2050 में दुनिया झेलेगी कोरोना से भी बड़ा कहर! लाखों बच्चे हो जाएंगे अनाथ? रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद

Sat Jul 11 , 2026
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक दुनिया में कैंसर के नए मामले 67% बढ़कर 3.5 करोड़ हो सकते हैं। हर 5 में 1 व्यक्ति को कैंसर का खतरा, जबकि इसकी सामाजिक-आर्थिक मार 92% आबादी तक होगी। कोरोना महामारी की भयावह यादें अभी भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। […]

You May Like