नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित सीरीज़ ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से युवा एयर फोर्स पायलट के रूप में मिहिर आहूजा का पहला वीडियो सामने आया

मुंबई, 29 मई (वार्ता) अभिनेता मिहिर आहूजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक मिशन ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज़ ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से अपना पहला लुक साझा किया। मिहिर ने एक युवा एयर फोर्स पायलट के किरदार की झलक दिखाई। यह पोस्ट 26 मई को शेयर की गई थी, जो खास इसलिए भी थी क्योंकि इसी दिन साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक अभियान ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ शुरू किया गया था, जो ऑपरेशन विजय के समर्थन में चलाया गया था। सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के साहसिक मिशन की कहानी दिखाती है। यह भारत के सैन्य इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण हवाई अभियानों में से एक से प्रेरित है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज़ में मिहिर आहूजा के साथ सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दिया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन और तारुक रैना जैसे कलाकार नज़र आएंगे। इस सीरीज़ को अभिजीत सिंह परमार, मेहबूब पीएस बरार और कुशल श्रीवास्तव ने बनाया है, जबकि निर्देशन ओनी सेन ने किया है।

इस झलक को साझा करते हुए मिहिर ने दर्शकों को उस तैयारी, अनुशासन और भावनात्मक सफर की एक छोटी सी झलक दी, जो एक एयर फोर्स ऑफिसर के किरदार को निभाने के पीछे रही। साथ ही उन्होंने उन असली नायकों के साहस को भी सलाम किया, जो इस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा थे।
मिहिर आहूजा ने कहा, “ऑपरेशन सफेद सागर सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि हमारे एयर फोर्स के नायकों की बहादुरी, त्याग और जज़्बे को श्रद्धांजलि है। एक युवा एयर फोर्स पायलट का किरदार निभाना मेरे लिए सबसे खास और विनम्र अनुभवों में से एक रहा है। 26 मई को यह झलक साझा करना मेरे लिए बेहद भावुक और खास था। यह उन असली नायकों को मेरा सम्मान देने का एक छोटा सा तरीका है, जिन्होंने इन पलों को सच में जिया।”

.....

Next Post

प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ राख का दुनियाभर में प्रीमियर 12 जून को होगा

Fri May 29 , 2026
मुंबई, 29 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो की अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर अभिनीत दिल दहला देने वाली इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर राख का ग्लोबल प्रीमियर 12 जून को होगा। इस सीरीज़ का निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है, इसे अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने बनाया, लिखा […]

You May Like