सेवानिवृत्त हुये डीएसपी, एसआई समेत सिपाही को दी गई विदाई

जबलपुर। आप सभी कीे 35 से 39 साल तक की सेवा अवधि शानदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया। यह बातें पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधिकारी, कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर कहीं। शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, कार्यवाहक उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा चौकी प्रभारी गौर चौकी, थाना बरेला, प्रधान आरक्षक गोपाल प्रसाद सेन थाना गढा को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में एएसपी जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

Next Post

ईरानी जनता को मुक्ति दिलाने और परमाणु हथियार का खतरा समाप्त करने के लिए है यह लड़ाई: अमेरिका-इजरायल

Sat Feb 28 , 2026
वॉशिंगटन/येरुशलेम, 28 फरवरी (वार्ता) अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ शनिवार को सैन्य कार्रवाई शुरू करते हुए कहा है कि यह लड़ाई ईरान के खतरनाक परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को खत्म करने और वहां की जनता को आजादी दिलाने के लिए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉशिंगटन में […]

You May Like

मनोरंजन