डीजे को लेकर हंगामा, पुलिस पर मारपीट का आरोप

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में धार्मिक आयोजन के दौरान डीजे बजाने और सड़क पर बनी जाम की स्थिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला उस समय और बढ़ गया, जब मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर लोगों ने अभद्र व्यवहार करने और लाठियों से मारपीट करने के आरोप लगाए। घटना से नाराज लोग सीधे फिजिकल थाने पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्हें थाने से हटाने की मांग करने लगे। दूसरी ओर, थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के शराब के नशे में होने और मारपीट करने संबंधी आरोपों को गलत बताया है।
जानकारी के अनुसार, फिजिकल थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर माता के पंडाल में प्रतिमा स्थापना की तैयारियां चल रही थी। आयोजन के सिलसिले में सड़क पर डीजे लगाया गया था। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी और जाम जैसी स्थिति बन गई। यातायात और डीजे को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि पुलिसकर्मियों का उद्देश्य डीजे बंद कराना और सड़क पर आवागमन सुचारु करना था। हालांकि, इस दौरान पुलिस और आयोजन में शामिल लोगों के बीच जमकर कहासुनी हो गई।

Next Post

मोरवा विस्थापन के पुनर्वास के जमीन से मुआवजे पर मंथन

Mon Oct 12 , 2026
सिंगरौली :मोरवा विस्थापन से जुड़ी विसंगतियों और प्रभावित परिवारों की लंबित मांगों को लेकर एनसीएल मुख्यालय में विस्थापित संयुक्त मोर्चा, एनसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई।बैठक में 54 सूत्रीय मांगपत्र के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुनर्वास के लिए जमीन, सरकारी भूमि पर बसे परिवारों को […]

You May Like

Play sound