जबलपुर: धोखाधड़ी-दुष्कर्म प्रकरण में जेल से जमानत पर बाहर आया रेपिस्ट पीडि़ता को धमका रहा है। पुलिस के मुताबिक धनवंतरीनगर निवासी एक शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा शांतनु घोष पिता सनद घोष माता तन्द्रा घोष निवासी अवधपुरी ज्ञान विहार कॉलोनी बादशाह हलवाई मंदिर ग्वारीघाट के खिलाफ धोखाधड़ी एवं शारीरिक शोषण की एफआईआर तिलवारा थाने में 22 मई 2025 को कराई गयी थी।
मामला न्यायालय में लंबित है जिसमें शांतनु घोष जमानत पर है। इस प्रकरण के चलते शांतनु घोष प्रकरण वापिस लेने उसके ऊपर लगातार दबाव डाल रहा है। उसे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे है। केस दर्ज होने के बाद शांतनु उसकेे ऊपर इस कदर दबाव डाला जा रहा है कि उसे दहशत में रह रही है। शातंनु ने तीन दिन पहले भी जान से मारने की धमकी दी है।
