
दमोह। बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी 18 अगस्त 2026, दिन मंगलवार को विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।कावड़ यात्रा ग्राम खमरिया से प्रारंभ होकर हिनौता कला स्थित श्री 1008 श्री हनुमान जी मंदिर होते हुए श्री 1008 श्री हनुमान जी मंदिर सकोर पहुंचेगी और वहां से पुराने शिव मंदिर सकोर के लिए प्रस्थान करेगी।समस्त समाज बंधुओं से अनुरोध है कि वे इस पवित्र कावड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें।
