जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट ने आंशिक संशोधन करते हुए 30 मार्च सोमवार को अवकाश दिवस घोषित किया है, वहीं 31 को घोषित अवकाश को कार्य दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह की ओर से जारी किये गये है। दरअसल हाईकोर्ट में महावीर जयंती पर 31 मार्च को अवकाश घोषित था.
लेकिन 30 मार्च को महावीर जयंती होने पर उक्त संशोधन करते हुए जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्यपीठ सहित इंदौर व ग्वालियर खंडपीठ की न्यायालयों में अब सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।
