निगम की खाली दुकानों के लिये व्यापारियों से मिले निगम अधिकारी

ग्वालियर: नगर निगम द्वारा विभिन्न मार्केट में बनाई गई दुकानों के आवंटन हेतु निगम द्वारा निरंतर प्रक्रिया की जा रही है, जिसमें अभी अनेक मार्केट में कई दुकान है रिक्त हैं, जिनके आवंटन हेतु निगम के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मार्केट के व्यापारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई।निगम आयुक्त संघप्रिय के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न मार्केट के व्यापारियों के साथ चर्चा की गई।

जिसमें हुजरात मार्केट की नगर निगम की दुकानों को लीज पर देने के लिए व्यावसायिक संगठनों से एवं आसपास के व्यापरियों से सुझाव लिया गया। इसके साथ ही मार्केट में आने वाली समस्या के निराकरण हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में गजराराजा स्कूल के पास खासगी बाजार मे निगम मार्केट की दुकानों को टेंडर के माध्यम से लीज पर देने हेतु सुभाष मार्केट के व्यापरियों, नेहरू मार्केट के सचिव आदि व्यापरियों से संपर्क कर सुझाव एवम विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राजस्व प्रमेन्द्र जादौन, राजस्व लिपिक मृगेंद्र सहित राजस्व कर संग्राहक एवं बड़ी संख्या में व्यवसाईगण उपस्थित थे।

Next Post

लन्दन वाले फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जान केम के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon Apr 7 , 2025
दमोह: हार्ट सर्जरी से सात मरीजों की मोत के मामले में सीएमएचओ डॉक्टर मुकेश कुमार जैन ने सिटी कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई. बताया गया कि डॉक्टर नरेंद्र जान केम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 318(4), 338, 336(3), […]

You May Like