दिल्ली में साकेत अदालत की पांचवी मंजिल से कूदकर लिपिक ने दी जान

नयी दिल्ली 09 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में साकेत जिला अदालत के एक अहलमद (लिपिक) ने कथित तौर पर शुक्रवार सुबह अदालत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान हरीश सिंह महार के रूप में हुई है, जो 60 प्रतिशत शारीरिक रूप से विकलांग थे और अहलमद के पद पर तैनात थे। पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। महार ने सुसाइड नोट में लिखा, “मैं दफ्तर के काम के दबाव के कारण आत्महत्या कर रहा हूँ… मैं 60 प्रतिशत विकलांग व्यक्ति हूँ और यह नौकरी मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैं दबाव झेल नहीं पाया। जब से मैं अहलमद बना हूँ, मेरे मन में आत्महत्या के विचार आ रहे थे… मेरी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।”

पुलिस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

Next Post

विधानसभा सत्र बाधित करने की जिम्मेदार आतिशी, गोवा की राजनीति में उलझाकर दिल्ली की उपेक्षा की: वीरेंद्र सचदेवा

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में गोवा को लेकर मची अंदरूनी कलह के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समय बर्बाद करने की […]

You May Like