जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर आज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे पर्यवेक्षक

इंदौर:कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में शहर ग्रामीण क्षेत्रों की केंद्रीय पर्यवेक्षक ने बैठक ली. बैठक में संगठन मजबूत करने को लेकर जिला कार्यकर्ताओं से बात की गई। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर कल वन टू वन चर्चा होगी.कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आज एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक दानिश अबरार ने संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक ली. बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर की ग्रामीण कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से कल वन टू वन चर्चा करेंगे.

आज नेताओं और संगठन के कमजोरी और कमियों के लेकर राय ली. इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, इंदौर ग्रामीण संगठन प्रभारी अवनीश भार्गव, राधेश्याम पटेल,मोती सिंह पटेल, एडवोकेट पुनीत शर्मा (महू), सोहराब पटेल, रीना बोरासी सेतिया, ओम सिलावट,शक्ति सिंह गोयल, जीतू ठाकुर, राकेश सिलावट, दौलत पटेल,कैलाश दत्त पांडे, रवि दांगी, पदम सिंह मस्करा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Next Post

सुलभ कॉम्पलेक्स को बना रखा था नशे का अड्डा

Fri Jun 13 , 2025
इंदौर:खजराना क्षेत्र नशा माफिया और नशाखोरों से भरा पड़ा है जो कि पूरे शहर में सुर्खियों में बना हुआ है. कब, कहां और कौन नशा बेचता है और नशाखोरों ने कहां-कहां अपने अड्डे बना रखे हैं. यह सब शासन और प्रशासन के जिम्मेदारों को पता है. कई बार शिकायत करने […]

You May Like