रात्रि गश्त में गोयरा पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी कट्टा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गोयरा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम सिंगारपुर से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान थाना गोयरा पुलिस को ग्राम सिंगारपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ घूमने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मवेशियों के बेड़ा के पास से संदेही को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी संजय यादव पिता हल्कू यादव, निवासी ग्राम सिंगारपुर, थाना गोयरा को मौके पर ही अभिरक्षा में लिया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों में छतरपुर जिले में 500 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है, साथ ही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोयरा उप निरीक्षक धर्मेंद्र रोहित सहित प्रधान आरक्षक प्रहलाद, आरक्षक अनिल मांझी, संजीव दिवाकर, दीपेश, रवि, प्रकाश एवं पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Next Post

जमीन विवाद में परिवार के बीच हिंसक झड़प, गोली चलने से एक गंभीर घायल

Thu Jan 15 , 2026
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ में आज जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच हुई हिंसक झड़प में गोली चल गई। घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को सिर में गंभीर चोट […]

You May Like