सुलभ कॉम्पलेक्स को बना रखा था नशे का अड्डा

इंदौर:खजराना क्षेत्र नशा माफिया और नशाखोरों से भरा पड़ा है जो कि पूरे शहर में सुर्खियों में बना हुआ है. कब, कहां और कौन नशा बेचता है और नशाखोरों ने कहां-कहां अपने अड्डे बना रखे हैं. यह सब शासन और प्रशासन के जिम्मेदारों को पता है. कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इस पर अंकुश नहीं लग पाया. आखिरकार आम जनता से एक जिम्मेदार नागरिक ने ही एक स्थान का भंडाफोड़ किया.

खजराना दरगाह मैदान से लगा हुआ सुलभ शौचालय संचालित होता है. खजराना थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर इस सुलभ कॉम्पलेक्स को विगत 5 वर्षों से नशा माफिया और नशाखोरों ने अपना अड्डा बना रखा था. इसकी कई बार सूचना प्रशासन को दी गई लेकिन कभी भी कार्रवाई नहीं की गई. कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें नशाखोर चिलम भरते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही सुलभ कांप्लेक्स का कर्मचारी जो कि इनको नशा करने और बेचने के लिए सुलभ शौचालय स्थान का दुरुपयोग करने की इजाजत देता था. इन सब का वीडियो जब वायरल हुआ तब कर्मचारी सुलभ कांप्लेक्स में ताला लगाकर फरार हो गया.
इनका कहना है
नशाबंदी के लिए हमारे संगठन द्वारा अगस्त में पूर्व कमिश्नर को विज्ञापन दिया था. शहर भर के अलावा खजराना में भी कार्रवाई हुई लेकिन इस घटना ने यह साबित किया है कि दिया तले अंधेरा.
शेख शेज़ाद, संभाग संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
शिक्षा की ओर कदम बढ़ाना होंगे. शिक्षित होने से अच्छे बुरे की पहचान होती है. इसके अलावा जहां देर रात तक चौराहे और सुनसान जगह लोग जमा रहते हैं पुलिस को सख़्ती कर करवाई करना चाहिए.
नावेद अख्तर खान, समाजसेवी
क्षेत्र थाने के ठीक सामने मैदान में है. वहां पर शाम होते ही नशा व्यापारी पहुंच जाते हैं. नीचे से लेकर ऊपर तक कई बार शिकायत करें लेकिन आज तक कार्रवाई के पते नहीं है.
अख्तर नेता

Next Post

चोरल डेम में डूबे युवक की तलाश जारी

Fri Jun 13 , 2025
महू: तहसील महू के पर्यटक स्थल चोरल डैम में एक छात्र के डूबने की घटना सामने आई है. युवक ललितपुर का रहने वाला शौर्य जीत सिंह बुंदेला है। वह इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. बड़गोंदा थाना प्रभारी के मुताबिक, गुरुवार को शौर्य अपने दोस्तों के साथ चोरल डैम […]

You May Like

Play sound