
सतना। सतना से दमोह, सागर, बीना और भोपाल जाने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बुधवार से बढ़ने वाली है। बीना रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन को एनसीआर की ओर से आने वाली लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे द्वारा मेगा ब्लॉक लेकर कार्य किया जा रहा है। इसके चलते सतना से गुजरने वाली रेवांचल, कामायनी, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर और क्षिप्रा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा ने यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के संचालन एवं मार्ग की जानकारी लेने की अपील की है।
*इस तरह बदलेगा ट्रेनों का मार्ग*
12185/12186 रीवा-रानी कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस
8 से 14 अक्टूबर तक सात- सात ट्रिप में बीना-सागर- भोपाल के बजाय कटनी-जबलपुर – इटारसी मार्ग से संचालित होगी।
11071/11072 कामायनी एक्सप्रेस 7 से 14 अक्टूबर तक आठ-आठ ट्रिप में कटनी-जबलपुर-इटारसी मार्ग से चलेगी।
11703/11704 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस
11703 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 8, 11 एवं 13 अक्टूबर को तथा 11704 डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस 9, 12 एवं 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इनका संचालन बीना- मालखेड़ी जंक्शन- महादेवखेड़ी- गुना-रूठियाई- मक्सी जंक्शन होकर किया जाएगा।
22911/22912 क्षिप्रा एक्सप्रेस 22911 क्षिप्रा एक्सप्रेस 6, 8, 10 एवं 13 अक्टूबर को तथा 22912 क्षिप्रा एक्सप्रेस 8, 10 एवं 12 अक्टूबर को रतलाम- गुना- बीना-महादेवखेड़ी- मालखेड़ी मार्ग से संचालित होगी।
*10 अक्टूबर को बदले मार्ग से आएगी महाकौशल*
उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत पलवल-मथुरा रेलखंड में मथुरा-भूतेश्वर स्टेशनों के बीच थर्ड एवं फोर्थ लाइन को जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इसके चलते 10 अक्टूबर को 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने के बाद निर्धारित मार्ग के बजाय गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर जबलपुर पहुंचेगी।
