72 घंटे में डबल एक्शन: हत्या और लूट कांड का पर्दाफाश

रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र में हुई दो सनसनीखेज वारदातों का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या और लूट के मामलों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार पहली घटना 13 अप्रैल की है, जब जावरा से शादी समारोह से लौट रहे कादर खां और उनकी पुत्री को ग्राम रतनगढ़ पीठ स्थित माही नदी पुल पर बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने चाकू की नोक पर करीब 20 हजार रुपये नकद, आभूषण और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दूसरी घटना 14 अप्रैल को बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपाड़ा में सामने आई, जहां शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने सुनील झोडिय़ा पर पत्थर और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

टीम का सराहनीय प्रदर्शन

कार्रवाई में थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक मनीष डावर, निरीक्षक सुरेन्द्र गडरिया (रावटी), निरीक्षक अर्जुन मेमलिया (सरवन), उपनिरीक्षक रामसिंह खपेड़, सहायक उपनिरीक्षक योगेश निनामा सहित पुलिस बल और साइबर सेल की टीम की भूमिका सराहनीय रही।

फरार आरोपी की तलाश जारी

एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर निलेश झोडिय़ा, शंभु भाभर, सुभाष सिंगाड़ और तोलु खराड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। एक अन्य आरोपी अश्विन कटारा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Next Post

इंदौर से दो कारों में छुपा कर ला रहे थे लाखों की अवैध शराब का जखीरा 

Fri Apr 17 , 2026
उज्जैन। कारों में अवैध शराब तस्करी करते 4 युवकों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है। वहीं कारों की कीमत 45 लाख रुपये होना सामने आई है। न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। नानाखेड़ा थाना पुलिस को गुरुवार शाम खबर मिली थी कि इंदौर की ओर से एक्सयूवी […]

You May Like