
भोपाल। राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. यह निर्णय स्टेशन परिसर में जारी मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के चलते लिया गया है.रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.
मेट्रो परियोजना के तहत स्टेशन परिसर में तेजी से निर्माण कार्य जारी है.प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर जाने वाला रास्ता स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में स्थित है, जो आमतौर पर यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश और निकासी मार्ग माना जाता रहा है. अब इस रास्ते के बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे स्टेशन पर भीड़भाड़ और असुविधा बढ़ गई है.
फिलहाल यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 1 की ओर से प्रवेश करने और वहां से अन्य प्लेटफार्मों पर जाने की सलाह दी गई है।
