सीएम डॉ यादव से केंद्रीय समिति के सदस्यों ने की सौजन्य भेंट

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण के लिए गठित केंद्रीय समिति के सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कल्याण से संबंधित योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Post

ट्रैफिक पुलिस ने पीछे बैठने वालों पर भी बिना हेलमेट चालान की कार्रवाई की शुरू

Thu Nov 6 , 2025
भोपाल: राजधानी भोपाल में आज से दोपहिया वाहनों के पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए नियम तोड़ने वालों के चालान बनाना शुरू कर दिए हैं।अब सड़क पर चलने वाले हर बाइक सवार और उसके पीछे बैठने वाले […]

You May Like